Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रथम प्रयास में आईआईटी चयनित हुए सोहम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। देश की प्रतिष्ठित आईआईटी परीक्षा में हरदा जिले के एक युवा सोहम ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आईआईटी
एडवांस का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें अंकुर प्रोविजन के प्रोप्रायटर समीर श्रीवास्तव के पुत्र सोहम श्रीवास्तव ने जनरल कैटेगरी में 180 अंकों के साथ देश में 270 वी रैंक प्राप्त कर अपने शहर का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में देश भर से लगभग 12 लाख युवाओं ने भाग लिया था। सोहम की सफलता इसलिए भी खास है कि उन्होंने सेल्फ स्टडी कर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर देश में 270 वीं रैंक प्राप्त की। उन्हें मित्रों और परिजनों ने इस सफलता पर बधाई दी है।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply