अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हंडिया। आषाढ़ मास की अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। नर्मदा स्नान का सिलसिला अलसुबह से ही शुरू हो गया, जो दिन भर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में पुण्य स्नान कर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। भारी मात्रा में भीड़ होने की वजह से नर्मदा पुल पर जाम की स्थिति निर्मित होती रही। बस स्टैंड पर चौराहे पर वाहन चालको ने मनचाहे जगह पर बस खड़ी कर दी और सवारी बैठाने उतारने का कार्य चलता रहा। इस कारण यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। बस स्टैंड पर शौचालय और सुलभ कांप्लेक्स नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि हंडिया एक धार्मिक नगरी, जहां अमावस्या पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन स्थानीय तौर पर कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है।

317 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!