वन विभाग की टीम ने 40 नग सागौन काष्ठ जप्त की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


हरदा-
वन संरक्षक नर्मदापुरम अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में गस्ती कर रही वन विभाग वन परिक्षेत्र मकड़ाई की टीम ने शनिवार को अवैध सागौन परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। वन मण्डल अधिकारी अंकित पाण्डे ने बताया कि ग्राम भीमपुरा के पास रात्रि 12 बजे के बाद बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 43 जी 2394 को त्रिपाल से ढक कर सागोन काष्ठ परिवहन करते देखा। वन विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो वाहन चालक ने गाड़ी को तेजी से चला कर भागने का प्रयास किया, जिससे वाहन पलट गया एवं एक आरोपी वाहन में फंसा रह गया एवं अन्य आरोपी वाहन से निकलकर भागने लगे। इस दौरान तीन आरोपियों को दबोच लिया गया तथा चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। वन स्टाफ द्वारा वाहन को सीधा कर सागवान काष्ठ सहित वन चौकी लाल्याचापड़ लाया गया। आरोपी गणेश निवासी बरमलाय, विजय विश्नोई निवासी बमनगांव एवं विशाल निवासी बरमलाय को गिरफ्तार किया गया एवं वाहन से 17 नग सागौन काष्ठ एवं 3 हस्त चलित आरे जप्त किये गये। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बीट भीमपुरा से सागौन वृक्षों की कटाई की है। बीट में निरीक्षण करने पर कुल 6 वृक्ष कटे पाए गए एवं मौके पर 23 नग काष्ठ पाई गई। इस तरह कुल 40 नग काष्ठ 2.961 घनमीटर जप्त की गई। जप्ती की इस कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई मुकेश रघुवंशी, परिक्षेत्र सहायक भीमपुरा संतराम कलमें का विशेष योगदान रहा।

259 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!