साईन्स ग्रुप के प्रतिनिधियों ने वन विहार में किया भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल – जी-20 समिट के साईन्स ग्रुप के लगभग 48 सदस्यों ने  वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में सुबह 6 से 8 बजे तक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने स्वतंत्र विचरण करने वाले तृणभक्षी वन्य-प्राणी चीतल, सांभर, काला हिरण, नील गाय, जैकाल देखे।

प्रतिभागी सदस्य बड़े एनक्लोजर में रखे बाघ को देख कर रोमांचित हो उठे। उन्होंने एनक्लोजर में रखे शेर (लॉयन), हायना, पेन्थर एवं स्लॉथ बियर (भालू) भी बड़े रूचि के साथ देखा। प्रतिभागियों ने भ्रमण के दौरान संचालक, वन विहार श्रीमती पद्माप्रिय बालाकृष्णन से वन्य-प्राणियों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे एवं जवाब पाकर संतुष्ट हुए। भ्रमण के दौरान उन्होंने कई प्रजाति के पक्षी जैसे-मोर, कार्मोरेंट, पोंड, हेरान, इग्रेट, पेन्टेडे स्टार्क आदि भी देखे एवं उनकी आवाजें सुन कर रोमांचित हुए। प्रतिभागियों ने पहाड़ी बाबा के व्यू पाईन्ट का भी लुप्त उठाया और इसे संरक्षित करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शहर के मध्य स्थित छोटे से क्षेत्र में किए जा रहे संरक्षण के उत्तम प्रयास को सराहा।

भ्रमण के दौरान संचालक, सहायक संचालक, बायोलॉजिस्ट एवं परिक्षेत्र अधिकारीगण ने प्रतिभागियों को वन विहार एवं वन्यप्राणियों के बारे में रोचक जानकारियाँ दी।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!