चार वार्डो में किया सुंदरकाण्ड का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- संस्था बजरंग सेना द्वारा स्वच्छ, सुुंदर स्वस्थ एवं समृद्ध शहर की कामना के लिए समस्त हनुमान मंदिरों में 108 सामूहिक सुंदरकांड पाठ, चोला एंव महाआरती का अनुष्ठान के अंतर्गत आयोजन मार्गदर्शक श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार तथा संयोजक अशोक गोस्वामी के नेतृत्व में वार्ड क्र. 26 से 29 में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में 2 हनुमान मंदिरों में सुुंदरकांड का पाठ किया गया।

पाठ की समाप्ति पर प्रसादी एवं हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि अभी तक कुल 67 सुंदरकांड का आयोजन किया जा चुका है, यह आयोजन 108 सुंदरकांड पूरे होने तक जारी रहेगा। आयोजन में अधिक सेे अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का लाभ लें।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!