Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम पुणे रवाना

1 min read
Text Size:

देवास- मध्यप्रदेश की पुरुष रग्बी टीम सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूणे (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई। उक्त प्रतियोगिता 17 से 18 जून तक आयोजित होगी। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन प्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि प्रदेश के चयनित खिलाड़ी रग्बी इंडिया द्वारा 17 से 18 जून तक पुणे (महाराष्ट्र) में  आयोजित होने वाले पुरुष रग्बी सीनियर नेशनल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्यप्रदेश सीनियर टीम में विवेक पांडे, विष्णु राज, युवराज सिंह सेंधव, संजय बंडोड़, अमित कुमार, श्याम बोरडिया, शिवम सूर्यवंशी, आरजू, हेमंत अहिरवार, राजवीर सिंह ठाकुर, सहद के, कार्तिक के शामिल हैं। कोच संदीप जाधव (देवास) एवं मेनेजर सचिन पुर्विया (नर्मदापुरम) हैं। टीम को विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व सभापति अंसार एहमद, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, आनंद पंड्या, संदीप जाधव, पंकज जैन, अभय श्रीवास, सुशील सोनोने, दुर्गेश यादव, अर्जुन यादव ने शुभकामनाऐं दी।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply