संत रैदास समाज/अम्बेडकर वर्ग के लोगों की जर्जर गुमटियां हटाकर नई स्थापित की जाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शासन द्वारा संत रैदास समाज/अम्बेडकर वर्ग के लोगों के जीवन यापन हेतु स्वयं के रोजगार के लिए विशेष सुविधा एवं राशि प्रदान किए जाने की योजना लागू की गई है। योजना को मूर्तरूप देने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल ने जिला कलेक्टर एवं महापौर को आवेदन सौंपा। पटेल ने बताया कि पुराना बस स्टेण्ड स्थित मनकामनेश्वर मंदिर, आलोट पायगा, मेंढकी रोड, तहसील चौराहा, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर रैदास समाज/अम्बेडकर वर्ग के लोग अपना रोजगार गुमटी में चला रहे है। बहुत से लोगों की गुमटियां जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सभी पात्र लोगों को नई गुमटी बनाकर स्थापित की जाए। साथ ही योजना अंतर्गत सहयोग राशि दी जाए। जिससे ये लोग अपना जीवन यापन कर सके।

श्री पटेल ने बताया कि मील रोड पर 100 वर्ष पुरानी मीरा बावड़ी जर्जर अवस्था में है। नगर निगम द्वारा व्यक्तिगत लाभ हेतु लोहे की जालिया लगाई गई है। यदि समय रहते बावड़ी को नही हटाया गया तो इंदौर जैसी घटना घटित हो सकती है। इसलिए मीरा बावड़ी को पूर्ण रूप से बंद कर सडक़ बनाई जाए। वही स्टेशन रोड पर बना अम्बेडकर भवन जो कि वर्तमान में दयनीय स्थिति में है। जिसका जीर्णोद्धार कराया जाना अति आवश्यक है। अम्बेडकर भवन मे निम्न आय वर्ग के लोग निगम को राशि देकर कार्यक्रम करते हे। पटेल ने पुन: स्मरण पत्र सौंपकर उपरोक्त कार्यो को शीघ्र किए जाने की मांग की है।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!