हत्या व डकैती करने वाला एक लाख का फरारी बदमाश धराया, पुलिस को मिली सफलता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

टोंकखुर्द थाने में दर्ज हैं चार अपराध, आरोपी देवास जिले का ही रहने वाला

देवास। हत्या व डकैती करने वाला एक लाख का फरारी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले का खुलासा करने के लिए एसपी ऑफिस में बुधवार को प्रेसवार्ता हुई। आंध्र प्रदेश में हत्या, हरियाणा में लूट सहित देवास जिले में कई अपराधों में शामिल रहे शातिर बदमाश को देवास की टोंकखुर्द थाना पुलिस ने पकडऩे में सफलता हांसिल की है। हरियाणा डीजीपी द्वारा एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने बताया आरोपी का नाम सुनील पिता मनोहर हाड़ा है। यह कंजर डेरा चिडावद भैरवा खेड़ी थाना टोंकखुर्द का रहने वाला है। टोंकखुर्द पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी को चिड़ावद भैरवाखेड़ी फ्लाई ओवर ब्रिज के पास देखा गया है, इसके बाद टीम ने टीआई उमरावसिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को दबोचा, इसके पास से अवैध शराब व छुरी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कनागानापाली जिला अंतथापुररामु आंधप्रदेश में हत्या का केस दर्ज है, इसने कुछ साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। इसके अलावा थाना टोंकखुर्द क्षेत्र में जानलेवा हमला व आबकारी विभाग में केस दर्ज हैं। हरियाणा में जो डकैती इसने की थी उसमें कसोना जिला रेवारी में प्रकरण दर्ज है, उसी में इनाम की घोषणा हुई थी। आरोपी पर देवास पुलिस द्वारा पूर्व में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को दबोचने के बाद आंध्रप्रदेश व हरियाणा पुलिस को देवास पुलिस द्वारा सूचित किया जा रहा है। कार्रवाई में टोंकखुृर्द थाना टीआई उमराव सिंह, एएसआई चंदरसिंह चौहान, प्रधानारक्षक पंकज कुशवाह, महेंद्र राव, आरक्षक सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र चावड़ा, साइबर सेल से शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान का सराहनीय सहयोग रहा।

152 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!