Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

20 जून को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथयात्रा 20 जून मंगलवार को स्थानीय नरसिंह वार्ड स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से धूमधाम से निकाली जाएगी। इस हेतु रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथयात्रा के प्रणेता स्व. पंडित किरण दुबे को श्रंद्धाजलि देने पश्चात अनमोल दुबे के सानिध्य मे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इसमें रथयात्रा समिति के अध्यक्ष कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देशानुसार विभिन्न बिंदुओं पर विचार कर समिति सदस्यों को प्रभार सौंपे गए। बैठक में संतोष सराफ, देवी सिंह सांखला, पार्षद प्रदीप सोनी, जयकृष्ण चांडक, सुयोग सोनी, कन्हैयालाल कुशवाह, संजय तापड़िया, उमेश तापडिया, सचिन उपाध्याय और समिति के अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।

यात्रा का कार्यक्रम

यह रथ यात्रा मंदिर से निकलकर घंटाघर चौराहा, चांडक चौराहा, टांक चौराहा जैसानी चौक गढीपूरा और नारमदेव धर्मशाला होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात भगवान की संगीतमय आरती होगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
समिति ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने का आव्हान किया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply