मेकलसूता एकेडमी के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य विधा में भी नगर का गौरव बढ़ा रहे हैं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खेलो इंडिया जैसे बड़े खेलों में भी मेकलसूता एकेडमी का डंका बजता है

खातेगांव। निश्चित लक्ष्य और सही दिशा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में छात्र छात्राओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन प्रदान करने वाली खातेगांव नगर की शिक्षण संस्थाओं में मेकलसूता एकेडमी अपनी मजबूत आधारशिला को लेकर छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों के लिए सफलता की कुंजी बनी हुई है। छात्र-छात्राएं मेकलसूता एकेडमी में अपने भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम विद्यालय में शत प्रतिशत रहता है। शिक्षा के साथ छात्र छात्राओं को खेल गतिविधि का भी सही मार्गदर्शन मिल रहा है ,इसी का परिणाम है कि मेकलसूता एकेडमी के छात्र-छात्राएं खेलो इंडिया सहित मध्यप्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी का खेल गतिविधियों में लगातार अपना भविष्य सवार रहे हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र /छात्राएं अपने लक्ष्य के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न क्षेत्र में महानगरों में पहुंचकर अपनी आगे की शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य मनोज तिवारी व विद्यालय के चेयरमैन बलराम दावठा ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभावान छात्र शिवम जाट , खुशाल दुरांद व गजेंद्र चावड़ा आईआईटी की तैयारी के पश्चात इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य तय करेंगे सही समय पर विद्यालय के द्वारा दिया गया सही मार्गदर्शन छात्र-छात्राओं के हित में कार्य कर रहा है। इसी प्रकार परिधि जैन, खुशबू गुर्जर, अलका ठकरेले, व मोनिका यादव नीट की तैयारी के पश्चात मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिखर को प्राप्त करने के लिए महानगरों में तैयारी कर रहे हैं। डॉक्टर की डिग्री के पश्चात अपने क्षेत्र में सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इसी प्रकार प्रद्युम्न बिश्नोई, डाली पवार, दिव्या कीर सीईयटी की एग्जाम के बाद मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी तय कर रहे हैं साथ ही लाईलेमबी राहुल प्रजापत, तुलसी जाट, मनोज गुर्जर. विश्वविद्यालय परीक्षा के पश्चात फार्मेसी क्षेत्र में अपना भविष्य संवार रहे हैं। इस प्रकार मेकलसुता एकेडमी के यह सितारे विभिन्न महानगरों में भी शिक्षा के क्षेत्र में खातेगांव का अलख जगा रहे हैं खातेगांव नगर व क्षेत्र के लिए यह छात्र-छात्राएं अनेक युवा छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। मेकलसूता एकेडमी में शिक्षा के क्षेत्र में मिले अनुभव और ज्ञान को यह छात्र-छात्राएं अन्य छात्र-छात्राओं को भी शेयर कर रहे हैं। मेकलसूता एकेडमी के छात्र-छात्राओं की मजबूत नीव विद्यालय में प्रारंभ से ही रखी जाती है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं खेल गतिविधियों के साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की रूपरेखा भी विद्यार्थी जीवन में विद्यालय में समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज मेकलसुता एकेडमी में प्रवेश के लिए छात्र -छात्राओं का एक बड़ा समूह विद्यालय परिसर में दिखाई देता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मेकलसुता एकेडमी राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों का विद्यालय से प्रवेश कराकर खेल गतिविधियों में भी छात्र छात्राओं को सितारा बनाया। वर्तमान समय में भारतीय खेल कबड्डी को प्राथमिकता देते हुए नेशनल स्तर तक की प्रतियोगिताएं नगर में आयोजित कराई इसी का परिणाम है कि खेलो इंडिया जैसे बड़े खेलों में भी मेकलसूता एकेडमी का डंका बजता है।

Views Today: 2

Total Views: 416

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!