Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

हरदा फैमिली के 4 वर्ष पूर्ण, संस्थाओं व खिलाड़ियों ने मनाया सेलिब्रेशन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा फेमिली ने अपने 4 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन वर्षो में युवाओं की कला, कौशल, विचार और आधुनिकता में अपनी संस्कृति को बनाए रखने की सूचना इंस्टाग्राम से लोगों तक पहुंचाई है।

फेमिली के 4 वर्ष होने पर माईक ओरियंटेशन द्वारा फटाका बाजार में बच्चों के साथ सेलिब्रेशन किया गया। एमआईसी ओरिजिनेशन की राशि अग्रवाल ने बताया कि हम हर संडे बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। वहां हमने बच्चों के साथ केक काटकर सेलिब्रेशन किया। वहीं रोबिनहुड आर्मी द्वारा रन्हाई रोड की बस्तियों में बच्चों के साथ सेलिब्रेशन किया। रोबिनहुड आर्मी के सौरभ ओसले ने बताया कि वहां जाते ही बच्चों के चेहरे पर आई खुशी देखकर हमें भी बड़ी खुशी मिलती है। वहीं शाम को स्टेडियम में वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा हमने तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाड़ियों साथ सेलिब्रेशन किया। वहीं हरदा फैमिली के सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर वर्षगांठ को मनाया। हरदा फैमिली के संचालक कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि हरदा फैमिली को 4 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इस 4 वर्षों की यात्रा में हरदा जिले की कला, संस्कृति और खेल में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हर दौर में हरदा फैमिली की टीम काम कर रही है। हरदा फैमिली इस वर्ष के सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। हरदा जिले में जो कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करती है। इस कार्यक्रम में टीम के आनंद यादव, प्रशांत शाद, आर्यन सोनी आदि मौजूद रहे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply