Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

सुनसान इलाकों में पैदल घूमने वाली महिलाओं से छीनते थे चेन, मंगलसूत्र

2 min read
Text Size:

देवास- सुनसान इलाकों में महिलाओं के गले से चेन, मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन्होंने पिछले दिनों मक्सी रोड श्याम गार्डन के समीप एक महिला गले से सोने की चेन छीनी थी। मामले में बीएनपी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी इंदौर के हैं और उनका इंदौर में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसपी संपत उपाध्याय ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया, कि 5 जून को मक्सी रोड श्याम गार्डन मुख्य रोड पर ग्राम सिया निवासी फरियादी शोभा पति श्रीराम वैष्णव के गले से चेन स्नैचिंग की सूचना मिली थी। बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार ने तत्काल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 2 विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर से बताए दो संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया, कि वे सूनसान इलाके में पैदल घूमने वाली महिलाओं के गले से चेन, मंगलसूत्र आदि छीनकर फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार किए गए प्रजापत नगर द्वारकापुरी इंदौर निवासी 21 वर्षीय पीयूष पिता अजयकुमार रंजन एवं द्वारकापुरी निवासी कनिष्क पिता शेखर के इंदौर में भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं। आरोपियों से सोने के हार का हिस्सा, मंगलसूत्र का हिस्सा पेंडेट, मोती व एक बाइक बरामद की गई। बरामद सामग्री का मूल्य लगभग तीन लाख रुपए है।

सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी मुकेश इजारदार, उनि राहुल परमार, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमावत, सउनि अजय साहनी, ईश्वर मंडलोई, मनोज पटेल, सुनील देथलिया, शिव वसुनिया, नवीन देथलिया, दीपक वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। टीम के उल्लेखनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply