Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आज लगेंगे मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। 14 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम भुन्नास के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में ग्राम आलमपुर, भुन्नास, भोनखेड़ी, सोनखेड़ी, जिजगांवकला, डगांवानीमा, अबगांवखुर्द, मझली व पिडगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिड़की के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में भी 14 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम मालोना, चारखेड़ा, खरतलाब, निमाचाखुर्द, खिड़की व बरकलां के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा ग्राम आमाखाल के प्राथमिक शाला भवन में आयोजित शिविर में गोमगांव, पीपलपानी, जामूखो, जामन्याकला, आमाखाल, महेन्द्रगांव, बाबड़िया व पीपल्या के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply