Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण किया

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों, संभावना कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री, पीपल, आंवला, नीम, गुलमोहर, आम, कचनार, बादाम, कदम्ब, जामुन, बरगद और अमरूद के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें श्रीमती राधा यादव, कीर्ति केवट, राशिदा खान, रजनी लोधी, हरशिका केवट, रमा बाई, राजकुमारी, माया पटेल, शबनम, रेखा सिंह, कंचन पांडे और अन्य बहनों ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ हितानंद शर्मा ने भी पौधा लगाया। नीलेश तिवारी ने अपनी जन्म वर्षगांठ पर पौधा रोपा, उनके परिवारजन मेघा और अलंकता तिवारी साथ थीं। सामाजिक कार्यकर्ता शोभित मिश्रा तथा रंजीत सिंह चौहान भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply