देवास- ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में एमेच्योर ग्रेपलिंग स्पोट्र्स संघ मध्यप्रदेश द्वारा 1 से 4 जून तक राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा का आयोजन श्रीमंत तुकोजीराव इनडोर स्टेडियम में हुआ। उक्त स्पर्धा में 22 राज्यों के 800 खिलाडिय़ों सहित 70 अधिकारियों ने शिरकत की। प्रदेश सचिव संजय पवार ने बताया कि 2, 3 व 4 जून तक स्पर्धा निरंतर चलती रही। दिनांक 4 जून को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह मुख्य अतिथि पूर्व महापौर इंदौर श्रीकृष्ण मुरारी मोघे का 22 राज्यों के खिलाडिय़ों ने स्वागत किया। मोघे जी द्वारा खिलाडिय़ों को पदक पहनाकर सम्मानित कर कई निर्णायकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि ने प्रदान किए।
श्री मोघे के उद्बोधन ने खिलाडिय़ों में ऊर्जा का संचार किया। प्रतियोगिता लगभग रात के 9.30 बजे तक चली। अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देवास सुभाष शर्मा द्वारा विजेता राज्यों को पुरस्कृत किया। हरियाणा को प्रथम मप्र को द्वितीय व बिहार को तृतीय ओवरऑल चैंपियनशीप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त स्पर्धा में हरियाणा 43 स्वर्ण, 33 रजत, 49 कांस्य के साथ प्रथम स्थान पर रहा। वहीं मध्यप्रदेश 40 स्वर्ण, 33 रजत एवं 44 कांस्य पदक सहित द्वितीय स्थान पर रहा। बिहार 35 स्वर्ण, 10 रजत एवं 22 कांस्य जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
गौरवमयी उपलब्धि पर विक्रम सिंह पवार, विधायक गायत्री देवी राजे पवार, खेल एवं कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मप्र अध्यक्ष आलोक खरे, जिला एवं खेल युवा कल्याण विभाग अधिकारी हेमंत सुवीर, जावेद खान, जीतू रघुवंशी, राजेश यादव, रमण देशमुख, हर्ष राव जगताप, शुभम दाभाडे, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं खेल अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
Views Today: 2
Total Views: 90

