देवास- भारतीय युवक कांग्रेस ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कैण्डल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में सयाजीद्वार स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समीप आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रेल दुर्घटना के मृतकों एवं नवनिर्मित ब्रिज पर हादसे का शिकार हुए पुलिस जवान के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए दो मिनिट का मौन रख एवं कैण्डल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर ठा. जयसिंह, शौकत हुसैन, नजर शेख मामू, मनोज हेतावल, युकां जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़, लुकमान अली, संतोष मोदी, डॉ. रितेश शर्मा, संदीप चौधरी, अखिलेश मल्होत्रा, साधना प्रजापति, तनवीर भाई, मुकेश झारेवाला, चिंटू धारू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं राहगिरों ने मृतकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Views Today: 2
Total Views: 70

