Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नगर के विभिन्न वार्डो में डामरीकरण शुरू

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हाल ही में नगर पालिका को शहर की सड़कों का कायाकल्प करने की दिशा में शासन द्वारा स्वीकृत कार्यो को गति मिली है। जिसके तहत शहर के विभिन् न वार्डो में सड़क और नाली के अलावा डामरीकरण का काम भी शुरू हो गया है। जिसके बाद शहरवासियों को क्षतिग्रस्त सड़कों से निजात मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को महाराणा प्रताप कॉलोनी में राजपूत छात्रावास के सामने स्थित सड़क का डामरीकरण किया गया। करीब 15 फीट चौड़ी सड़क का डामरीकरण हो जाने से अब आवागमन सुगम होगा। इस संबंध में उपयंत्री नपा ने बताया कि शहर की स्वीकृत सड़कों का निर्माण तथा सुधार व मरम्मत कार्य जारी है। आगे भी अन्य वार्डो में सड़क व डामरीकरण का काम प्रस्तावित है।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply