Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

हर्षित यंग ब्रिगेड के प्रदेश संयुक्त सचिव बने

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव की सहमति से यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने हरदा के हर्षित शर्मा को संगठन का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। शर्मा की नियुक्ति पर पूर्व कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचन्द्र वशिष्ठ, लखनसिंह मोर्य अशोक नेगी, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, हेमन्त टाले, अवनि बंसल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, किसान नेता केदार सिरोही, इकलाख चौहान, पार्षद मुकेश पराशर, मुन्ना पटेल, राजवंति लखोरे, सुप्रिया पटेल, मनोज कुचबंदिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर हर्षित शर्मा ने कहा कि यंग ब्रिगेड ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। वहीं संगठन की मंशा अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को यंग ब्रिगेड के उद्देश्य व रीति-नीति से अवगत कराएंगे।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply