Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह नर्मदापुरम और खंडवा को जोड़ने वाले स्टेट हाइवे पर बेलगाम ट्राफिक का दृश्य है। दृश्य में वाहन चालक की घोर लापरवाही देखी जा सकती है, जो नियमों को ताक पर रखकर जहां खुद को कार्रवाई के दायरे में लाकर खड़ा करता है, वहीं गाड़ी की छत एवं पिछले गेट पर सवारी बैठाना उनकी जान जोखिम में डालने के बराबर है। हालांकि, इन सबके पीछे सवारियों की चुप्पी वाहन चालकों के हौंसलें बुलंद करती है। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से ये सब सरासर गलत है। इस बारे में जागरूक नागरिकों ने कहा कि छोटे-छोटे उद्योग, ईंट भट्टा सहित खेतों में फसल कटाई के लिये बड़ी संख्या में मजदूरों को यहां लाया जाता है। इस दौरान चंद रूपयों के लालच में असुरक्षित परिवहन देखने को मिलता है। इसके लिये लोग ट्रेक्टर-ट्राली तथा लोडिंग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें क्षमता से भी अधिक मजदूरों को बैठा लिया जाता है, जो किसी बड़ी लापरवाही से कम नही है। उन्होंनें यह भी कहा कि ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की दरकार है। क्योंकि, कार्रवाई के अभव में जारी असुरक्षित परिवहन को देख लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply