Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

डोलरिया में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा गुरूवार को विकासखण्ड टिमरनी की ग्राम पंचायत डोलरिया में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरदा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत 15 प्रकरणों में 68.15 लाख की सहायता राशि वितरित की गई। उन्होने बताया कि इस दौरान बैंक लिंकेज के तहत 2 प्रकरणों में 6 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 1 प्रकरण में 10 हजार, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 10 प्रकरणों में 60 लाख तथा मुद्रा लोन के तहत 2 प्रकरणों में 2.5 लाख की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा 19 प्रकरणों में 69.60 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिनमें मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 1 प्रकरण में 10 हजार, पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 6 प्रकरणों में कुल 7.45 लाख रूपये, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 प्रकरणों में 60 लाख, मुद्रा लोन के तहत 2 प्रकरणों में कुल 2.05 लाख की सहायता राशि शामिल है। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 53 आवेदनों में 127 लाख रुपए के प्रकरण तैयार कराए गए।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply