Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस हरदा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य नीरजा डाले द्वारा की गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला एंबेसेडर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मनोनीत डॉ. महेन्द्र सिंह सिरोही एवं डॉ.सुनील बौरासी के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार प्रशिक्षण दिया। जिसमें डॉ.सिरोही ने एन.ई.पी. 2020 की विशेषताओ एवं क्रेडिट सिस्टम को समझाया तथा डॉ. सुनील बौरासी ने एजीपीए, सीसीपीए ग्रेड पांईट की जानकारी दी। नई शिक्षा नीति के संबंध में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply