Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रभारी मंत्री ने लाड़ली बहना उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट में गुरुवार सुबह गूगल मीट के माध्यम से अपने प्रभार के दोनों जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि आगामी 10 जून को लाडली बहना उत्सव के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि 10 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहनों के खाते में 1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम का जिले की सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय क्षेत्रों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से एनाउंसमेंट कराकर और बड़े एलईडी टीवी के माध्यम से इस कार्यक्रम के आयोजन की सूचना आज से ही प्रसारित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग 10 जून को आयोजित होने वाले लाड़ली बहना उत्सव में शामिल हो सकें। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि दीपोत्सव की तरह ‘लाड़ली बहना उत्सवÓ को मनाया जाए। उन्होने कहा कि लाड़ली बहनें अपने घरों के बाहर रंगोली बनाएं और दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाएं। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इस दौरान निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में आज होने वाली ग्राम सभाओं में भी लाड़ली बहना उत्सव के बारे में ग्रामीणों को बताया जाए। ग्रामसभा में अधिक से अधिक महिलाएं शामिल हो यह सुनिश्चित किया जाए।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply