Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

11 जून को रैली निकाल ज्ञापन सौंपेगा अध्यापक संयुक्त मोर्चा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अध्यापक, शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा 11 जून को रैली निकालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली व अन्य मांगें की जाएंगी। इस संयुक्त मोर्चे में राज्य शिक्षक संघ, शासकीय शिक्षक संगठन, प्रांतीय शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक कांग्रेस, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ शामिल हैं। इस आंदोलन को लेकर गुरूवार को संयुक्त मोर्चे की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें ज्ञापन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठनों के जिलाध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारी अशोक कुमार देवराले, रामनिवास जाट, मजीद खान, महेश शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, गजानन मालवीय, प्रयाग राज रूरे, राजेश गुर्जर, पीयूष राठौर, तुलसीराम राठौर आदि उपस्थित थे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply