Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

शॉर्ट सर्किट से विद्युत पोल में लगी आग

1 min read
Text Size:

 

अनोख तीर, हरदा। बीती रात शहर के नया बस स्टैंड इलाके में आगजनी की घटना सामने आई है। गनीमत रही कि लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, वरना गर्मी के चलते हादसा बड़ा रूप ले सकता था। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर एक निजी होटल के पास शार्ट सर्किट के चलते अचानक विद्युत पोल में आग लग गई, जो देखते ही देखते पास में ही दूसरे विद्युत पोल तक पहुंच गई। विद्युत पोल के ऊपर धूं-धूं करके उठ रही आग की लपटों को देखकर कॉलोनी के रहवासी हरकत में आए , वहीं आग को बुझाने के लिये सारे जतन को जुट गए। इस दौरान पोल के नजदीकी मकान की खिड़की से पानी डालकर आग की रफ्तार पर काबू पाया। घटना दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। जिन्होंनें विद्युत वितरण कंपनी एवं फायर ब्रिगेड को भी कॉल किया। हालांकि उससे पहले ही स्थानीय लोग आग को बुझाने में सफल हो गए थे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply