Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पूर्व विधायक राजौरिया से की छात्रों के लिए कॉलेज दान करने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं स्थानीय विष्णु राजोरिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के संचालक विष्णु राजोरिया से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं विद्यार्थियों के हितों के लिए विष्णु राजोरिया कॉलेज को शासकीय करने हेतु दान देने की अपील की। जिस पर उन्होंने कॉलेज के स्वयं मालिक न होकर एक संचालन समिति का होना बताया एवं यह प्रस्ताव संचालन समिति के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलम, वरिष्ठ नेता हेमचंद नागरा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा, दीपक रिछारिया, संतोष गंगराड़े भी उपस्थित थे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply