Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रभारी मंत्री ने लाड़ली बहनों को दी शुभकामना  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट में हरदा जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत चयनित महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होने आशा प्रकट की है कि लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त १ हजार रुपए प्रतिमाह की राशि से बहनों के जीवन में खुशहाली आयेगी तथा वे पहले से बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगी। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने सभी बहनों से अपील की है कि 10 जून को वे अपने शहर व गांव में आयोजित लाड़ली बहना उत्सव कार्यक्रम में शामिल हो तथा अपने घरों के बाहर रंगोली सजाएं और घर के बाहर दीपमाला जलाकर खुशी मनाएं।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply