प्रेसवार्ता में बोले केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री

 

 

अनोखा तीर, खंडवा। भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 1 जून से 30 जून तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के संसदीय क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्रियों का भी प्रवास चल रहा है। खंडवा संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार खंडवा पहुंचे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लेकर संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। वहीं भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक भी ली। खंडवा में वे पत्रकारवार्ता के माध्यम से पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा मंत्रालय जल्द पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने को लेकर विचार कर रहा है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री तेली कहा कि मैं नार्थ ईस्ट से आता हूं, श्री मोदी की सरकार आने के बाद नॉर्थ ईस्ट में कई सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। जबकि इसके पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी नॉर्थईस्ट से थे, लेकिन कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट के बारे में नहीं सोचा। अब नॉर्थईस्ट की सूरत बदल गई है।

केंद्रीय मंत्री तेली ने बताया कि देशभर के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। देश के हर कोने में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। हर प्रदेश में पेट्रोल के अलग भाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा मंत्रालय जल्द पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने को लेकर विचार कर रहा है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह चीज लेट हो रही है। अगर पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आ जाते हैं तो सभी प्रदेशों में एक जैसा पेट्रोल डीजल का रेट देखने को मिलेगा। भारत सरकार ने साल 2025 तक पेट्रोल में करीब 20 प्रतिशत एथेनॉल के मिश्रण का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही दुनिया के और भी देश इसके इस्तेमाल के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की सोच है कि किसानों की आय को दोगुना करना है। हमारा विभाग भी किसानों के सम्मान के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहा है और गन्ना, चावल, मक्का और बांस से एथेनॉल बना रहा है। अभी पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा 1 लीटर पर 120 ग्राम है। हम चाहते हैं कि पेट्रोल में यह एथेनॉल की मात्रा ढाई सौ ग्राम तक पहुंचे यह पर्यावरण के लाभदायक है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि जो कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में विकास के कार्य नहीं कर पाई वह मोदी सरकार ने 9 वर्ष में कर दिखाया है। भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य करती आई है और कर रही है। पाटिल ने बताया कि देशगांव से रूधी तक की फोरलेन स्वीकृति मिल गई है। 888 करोड़ों की राशि रेलवे के लिए दी गई है। सोलर प्लांट की स्वीकृति प्रधानमंत्री द्वारा दी गई है। साथ ही साथ भीकनगांव सड़क निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री के साथ क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, राम दांगोरे, सांसद प्रवक्ता सुनील जैन सहित बीजेपी नेता मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 14

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!