पैसों को 6 गुना करने का कहकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सीहोर। पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार मोहन सारवान एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में पार्वती थाना प्रभारी विक्रम आदर्श को थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के प्रकरण में तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए थे। जिसके पालन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपराध धारा 420, 406, 120बी, 34 भादवि में आरोपियों को गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल २०23 को आवेदिका निवासी पटेल गार्डन के पीछे अलीपुर आष्टा द्वारा 3 लोगों के विरुद्ध पैसे ६ गुना करने का कहकर फरियादी के साथ 5 लाख 70 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन दिया था। जिस पर थाना पार्वती में आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर मुखबिर सक्रिय किए गए। आरोपी घटना दिनाँक से ही फरार थे। मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोपीगण उनके गांव में आए हुए हैं, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर कन्नौद पहुंची, जहां आरोपीगण कन्नौद बस स्टेण्ड से कही भागने की फिराक में खड़े थे। पुलिस फोर्स की मदद से 2 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में एक महिला आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के हरसंभव प्रयास जारी है। पुलिस ने आरोपी अनवर खां पिता मजीद खां निवासी नीमखेड़ा थाना कन्नौद जिला देवास एवं इमरान पिता अलताफ निवासी रायपुरा थाना कन्नौद जिला देवास को गिरफ्तार किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका  

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उपनिरीक्षक विक्रम आदर्श, सहायक उपनिरीक्षक अशोक श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक संजय, ज्ञानसिंह एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!