ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन की तिथि तय, जाने कब से कब तक होगी खरीदी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

किसान भाई स्लॉट बुकिंग ई-उपार्जन पोर्टल पर पर कर सकेंगे, उपज विक्रय के लिए एसएमएस का इंतजार करने की आवश्‍यकता नहीं

देवास- जिले में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 (विपणन वर्ष 2023-24) में मूंग फसल का उपार्जन कार्य 12 जून से 31 जुलाई तक की अवधि में किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

     उप संचालक कृषि आर.पी. कनेरिया ने बताया कि किसान भाई अपनी उपज के विक्रय के लिए उपार्जन केन्द्र एवं उपज विक्रय दिनांक का स्वयं चयन कर ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इस वर्ष पंजीकृत किसानों को अपनी उपज विक्रय के लिए एसएमएस का इंतजार करने की आवश्‍यकता नहीं है।

92 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!