कलेक्टर ने सड़क विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम संभाग नर्मदापुरम् अंतर्गत पूर्ण, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सिराली- चारुवा मार्ग पर कांक्रीट मार्ग में चौड़े हुए एक्सपेंशन ज्याईंट को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। संभागीय प्रबंधक ने बताया कि सिराली चारुवा मार्ग वर्ष 2019 में पूर्ण व वर्ष 2024 तक दोष दायित्व अवधि में है तथा निर्देशानुसार आज ही सिराली- चारुवा मार्ग का एक्सपेंशन ज्वाईंट का रिपेयर कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इसके अलावा हरदा जिले के नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग तथा हरदा-आशापुर मार्ग का सामान्य रख-रखाव कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शेष रख-रखाव कार्य आवश्यकतानुसार कराया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि प्राईवेट पब्लिक पार्टनरशिप हाईब्रिड मोड में हरदा-आशापुर मार्ग, लंबाई 70.40 किमी. के दो लेन पेव्ड सोल्डर निर्माण के लिए 19 जून तक निविदा आमंत्रित की गई हैं।

Views Today: 2

Total Views: 116

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!