Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिह ने मलेरिया रोग के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के लिए मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मलेरिया रथ के माध्यम से मलेरिया,डेंगू बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए जागरूकता लाने के लिए संदेश प्रचारित किए जाएंगे। नागरिकों को बुखार आने पर मलेरिया जांच अवश्य कराने के साथ ही अपने आसपास सफाई रखने, पानी को जमा न होने देने, मच्छरों के लार्वा के व विनष्टीकरण के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मलेरिया निरोधक माह जून में मलेरिया रथ भ्रमण के साथ अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएगी। जिसमें विकासखण्ड, उपस्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply