अनोखा तीर, हरदा। जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि मंगलवार को हरदा अनुविभाग के ग्राम बैरागढ़, रहटाखुर्द एवं सुखरास में समरसता शिविर आयोजित किए गए। इसी तरह टिमरनी अनुविभाग के ग्राम टिमरनी, चारखेड़ा, बरकला व मालौना में तथा खिरकिया अनुविभाग के ग्राम चौकड़ी, पाहनपाट तथा कुड़ावा में भी शिविर आयोजित किए गए। इन समरसता शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया गया। हरदा तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविरों में राजस्व अभिलेख दूरूस्ती संबंधी 14, विभाजन संबंधी 2, कृषक ऋण संबंधी 8 तथा जाति प्रमाण-पत्र संबंधी 14 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार खिरकिया तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविरों में सीमांकन संबंधी 16, नामांतरण संबंध 15, बंटवारा संबंधी 7, बंधक मुक्ति संबंधी 5, भूमि बंधक संबंधी 25 एवं बीपीएल से संबंधी 2 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अलावा टिमरनी तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविर में जाति प्रमाण-पत्र से संबंधी 15, नामातंरण से संबंधी 8, सीएम हेल्पलाइन से संबंधी 2, शस्त्र लायसेंस से संबंधी 1 तथा बीपीएल कार्ड संबंधी 1 प्रकरण का निराकरण किया गया। शिविरों में अपर कलेक्टर डीके सिंह, संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 90

