कांग्रेस ने नपा का किया घेराव, मटके फोड़कर जताया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को नगरपालिका का घेराव किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित नगर पालिका के राज में शहरवासी पीने का पानी, सफाई, पार्क, बाढ़ की समस्या, आवासीय पट्टे, सड़क निर्माण जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही शहर में पानी की समस्या को लेकर खाली मटके फोड़े। कुछ महिलाओं ने विरोध स्वरूप नपा परिसर में कपड़े भी धोए। महिलाओं का आरोप है कि उनके वार्डों में पानी की समस्या के चलते उनके घरों के कपड़े नहीं धुल पा रहे है, जिसके चलते उन्हें नपा में आकर कपड़े धोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने ने नपा पर शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर शहर के सभी वार्डों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तो शहर बंद कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मंत्री कमल पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री केवल भूमिपूजन कर रहे है, जो भूमिपूजन हुए है उनका कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। उक्त समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि 20 जून तक गंदे पानी तथा सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर पालिका के खिलाफ नगर बंद कराया जाएगा। नगर पालिका घेराव एवं जंगी प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, अवनि बंसल, अहद खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, आदित्य गार्गव, पूर्व पार्षद मुन्ना पटेल, पार्षद शिवरती सुनील गीते, पार्षद बबीता रमेश सोनकर, मुकेश पाराशर, दिनेश यादव, केदार सिरोही, पार्षद संजय दिशोरे, अक्षय उपरित, गोविंद व्यास, आमिर पटेल, उमाशंकर विश्नोई, भूपेश पटेल, छोटू पटेल, संजय दुबे, संजय भायरे, सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया आदि मौजूद थेl

 

नपाध्यक्ष ने किया कांग्रेस पर पलटवार

बुधवार को नगरपालिका का घेराव करने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार है। मगर इसमें मर्यादा भंग नहीं होना चाहिए। उन्हें चाहिए था कि वे नगरपालिका का घेराव करते हुए अध्यक्ष या सीएमओ को बुलाकर अपना ज्ञापन सौंपते। किंतु उन्होंने सीधे अध्यक्ष के चैंबर में आकर मटके फोड़े। श्रीमती कमेड़िया ने कहा कि हमारी परिषद बनने के बाद भी हमने कांग्रेस के वार्डों से पक्षपात नहीं किया। वहां भी विकास के कार्य हम करा रहे हैं। यहां प्रदर्शन में जो दो-तीन पार्षद थे हमने उनके वार्ड में मोटर जलने पर दो-दो बार सुधरवाया। वार्ड में पाइपलाइन भी बिछवाई है। गर्मी में पानी की कमी इन आखिरी दिनों में होती है। फिर भी हम टैंकरों से आपूर्ति करा रहे हैं। इस पर विगत दिवस नगर के वासियों ने यहां आकर अध्यक्ष का सम्मान किया है। श्रीमती कमेड़िया ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के ही दो अलग-अलग नेताओं ने दो ज्ञापन अलग-अलग सौंपे हैं। मेरी सलाह है कि चुनाव के पहले कांग्रेस ही एका कर ले। उनके लिए यही काफी रहेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अवनी बंसल को दिया शो-कॉज नोटिस  

बुधवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय नगर पालिका का घेराव किया गया। इस दौरान हुई कुछ गतिविधियों से पार्टी की छवि प्रभावित हुई। इसको लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने युवा नेत्री सुश्री अवनी बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि 7 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की अगुवाई में नगर पालिका का घेराव किया गया था। इसमें जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सुश्री बंसल की गतिविधियों को लेकर पार्टी अध्यक्ष ने जवाब मांगा है। इसमें नगर पालिका प्रांगण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वयं अलग से एक ज्ञापन सौंपना चाहा। इस तरह पार्टी की छवि धूमिल होने पर अध्यक्ष ने 3 दिनों में जवाब मांगा है।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!