अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 2 आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए है। उन्होने आरोपी रोहित धोबी पिता मोहनलाल धोबी निवासी संजय वार्ड नारायण टॉकीज के पास हरदा को 6 माह के लिए तथा शक्तिसिंह पिता उज्जवलसिंह भाटिया, निवासी बस स्टेण्ड के पास हरदा को 3 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार आरोपी निष्कासन अवधि में न केवल हरदा जिले में, साथ ही पड़ोसी जिलों होशंगाबाद बैतूल खंडवा देवास सीहोर की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Views Today: 2
Total Views: 82

