Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में मिला आवेदन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के वार्ड नम्बर 28 निवासी मुस्ताक खां का गत दिनों निधन हो गया था। मुस्ताक के अचानक निधन के बाद से ही उसकी पत्नि शाहजहां के समक्ष परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई। क्योंकि घर में बच्चे छोटे थे और अन्य कोई कमाने वाला नहीं था। मंगलवार को शाहजहां अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग से मिली तो उन्होने तुरन्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानेन्द्र यादव को निर्देश दिए कि आज ही शाहजहां की कल्याणी पेंशन स्वीकृत की जाए। कुछ ही देर में शाहजहां की कल्याणी पेंशन नगर पालिका कार्यालय हरदा से स्वीकृत हो गई। अब हर माह शाहजहां को पेंशन राशि मिलेगी, जिससे उसे परिवार के पालन पोषण में मदद मिलेगी। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply