अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को हंडिया तहसील के ग्राम रिजगांव व कोलीपुरा का दौरा कर वहां के पंचायत भवन में आयोजित राजस्व समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उपस्थित राजस्व अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान रिजगांव व कोलीपुरा के ग्रामीणों की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं के निराकरण की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण जैसी समस्याओं का समय सीमा में निराकरण किया जाए।







