Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जनसुनवाई : कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, वहीं उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम मन्याखेड़ी निवासी पदमा भाटी ने जमीन के सीमांकन के लिए कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को सीमांकन कराने के निर्देश दिए। ग्राम देवास निवासी क्षमाबाई ने कलेक्टर श्री गर्ग को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को सीमांकन कराने के निर्देश दिए। हंडिया निवासी मेहराज अली व जैबून बी ने अपनी पैतृक भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, अबगांव खुर्द निवासी ममताबाई ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को 7 दिवस की समय सीमा में सीमांकन कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार हरदा निवासी हेमलता गुर्जर तथा सरोज ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, संबल कार्ड भी बना हुआ है पर अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिली है, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने श्रम अधिकारी को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होने बताया कि दोनों महिलाओं के प्रकरण स्वीकृत हो चुके है, शासन स्तर से राहत राशि संबंधित के खाते में शीघ्र ही जमा हो जाएगी। रहटगांव निवासी जगदीश तिवारी ने अपनी कृषि भूमि पर सीमांकन कराने की मांग कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को एक सप्ताह में सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply