Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

विश्व पर्यावरण दिवस पर आरसेटी में किया पौधरोपण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आरसेटी हरदा में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर आरसेटी हरदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक दिनेश जैसवार द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण असंतुलन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण एकमात्र घर है जो मनुष्य की जीवित रहने की सारी जरूरतें प्रदान करता है। मानव की सम्पूर्ण जीवन समर्थन प्रणाली संतुलित पर्यावरण पर निर्भर करती है। कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें कई प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर उचित पुरस्कार प्राप्त किया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात पौधरोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु शपथ ली गई। इस अवसर पर आरसेटी हरदा निदेशक दिनेश जैसवार, संस्थान संकाय सुरेश धनगर, सचिन सोलंकी, ऑफिस असिस्टेंट राहुल जायसवाल, श्रीमती शिवानी राजपूत, गेस्ट फैकल्टी जतिन भावसार व आकाश यादव उपस्थित थे।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply