नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। महिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा क्षेत्र के ग्राम खमगांव में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए गए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए महीना एवं 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। साथ ही 100 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। जिसके लिए आज महिला कांग्रेस कमेटी हरदा की पदाधिकारियों के साथ ग्राम खमगांव में महिलाओं से नारी सम्मान के फार्म भरवाकर उनका पंजीयन करवाया और कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान राधिका शेखावत, अनुसूईया राजपूत, भगवानदास चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

170 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!