Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

कैण्डल मार्च निकालकर रेल दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

1 min read
Text Size:

देवास :- ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप कैण्डल मार्च निकाला गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा संयुक्त सचिव रविन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सयाजीद्वार से महात्मा गांधी मार्ग तक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कैण्डल मार्च निकालते हुए मृतकों के प्रति संवदेना व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। कैण्डल मार्च पश्चात दो मिनिट का मौन भी रखा गया।

इस अवसर पर लोकसभा सचिव सुनील सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (मुन्नी सेठ), संगठन मंत्री राहुल सिंह चंद्रावत, जिला संयुक्त सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राठौड़, इमरान खान, आयाज खान, आरपी झाला, सादिक पटेल, मेहरबान सिंह, निकलेश नामदेव, राहुल अग्रवाल, दिलशाद शेख, इनामउर रहमान, ओम पटेल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति दुख व्यक्त कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply