लाड़ली लक्ष्मी की माताओं को बांटी सुहाग सामग्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 12 पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वार्ड की लाड़ली लक्ष्मी की माताओं का सम्मान किया। वहीं सभी को सुहाग की सामग्री बांटी गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बेटी के जन्म विषय पर अपनी बात रखी। कहा कि बेटियां माता-पिता, परिवार तथा अपने गांव व शहर का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही है। इस मौके पर उन्होंनें महिलाओं से भी पोषण आहार के संबंधी में जानकारी हासिल करते हुए बच्चें तथा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने की बात कही। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल के साथ महामंत्री योगमाया शर्मा, प्रीति गहलोद, माया पारे, पुष्पा शर्मा और नगर मंडल अध्यक्ष अनिता मौर्य तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।

Views Today: 2

Total Views: 48

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!