Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 31 स्थित मुक्तिधाम के सामने का दृश्य है। जहां दिनभर घातक धुंआ के गुबार उठते हैं। जो आसपास के रहवासी क्षेत्र को अपनी चपेट में जकड़ लेता हैं। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। खासकर सांस की बीमारी से ग्रसित मरीजों का बुरा हाल है। उनका घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। इसके अलावा मैदान से कचरा उड़कर नजदीकी मोहल्लों व खेतों में पहुंच जाता है। जो कि उपजाऊ मिट्टी को प्रभावित करने के साथ ही रहवासी इलाकों में गंदगी का कारण बना हुआ है। हाल यह है कि शहर की ज्वलंत समस्या में शुमार मुक्तिधाम स्थित कचरा मैदान पर्यावरण के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्र को भी प्रदूषित कर रहा है। शहर का ये हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply