Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सेवानिवृत्ति पर हुआ सूचिक का सम्मान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना में अपनी सेवा पूर्ण करने पर लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द सूचिक का सम्मान किया गया। स्थानीय पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास के सभागृह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, विशेष अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षण लघु वेतन कर्मचारी संघ शाखा खंडवा एसके कटार ेउपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदीप रिझारिया एवं अतुल शुक्ला राज्य कर्मचारी संघ तथा लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, राज्य अध्यापक संघ के रामविलास जाट ने श्री सूचिक का सम्मान शाल श्रीफल से भेंटकर किया। छात्रावास आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ एवं लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। संघ में टीम भावना से कार्य करने पर एवं अन्य साहित्यिक गतिविधियों में अनवरत सहभागिता के लिये अभिनंदन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर श्री सूचिक ने सभी का आभार प्रकट माना।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply