Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

80 हजार से अधिक लाड़ली बहनो को मिलेगी राशि

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश में सवा करोड़ महिलाओं को हर माह १ हजार रुपए देने की संपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत महिलाओं के फार्म भरे जाने के बाद उनकी ईकेवायसी कराई गई। अगले चरण में आपत्ति- अनापत्तियों का निराकरण भी हो गया। इसके बाद विभाग द्वारा हितग्राही महिलाओं के खातों में एक रुपए की राशि भेजकर खातों की जांच पूर्ण कर ली गई है। मात्र कुछेक खातों में राशि न आने की शिकायत मिली थी। अब इसका भी निराकरण हो गया है। इसमें महिलाओं के खाते आधार से लिंक कराने हेतु हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर जिले में सभी बैंकों के दफ्तर रविवार को भी खुले रखे गए। इस दौरान महिलाओं के खातों को लिंक किया गया। जानकारी के अनुसार आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बटन दबाकर सिंगल क्लिक से महिलाओं के खातों में भेजेंगे। इसमें प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के साथ हरदा जिले की 81 हजार 607 महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। ये राशि लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में पहुंचेगी।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply