Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

डंपिंग ग्राउंड की समस्या पर अवनी बंसल ने नपा का ध्यान आकर्षित कराया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अवनी बंसल ने शहर के नागरिकों की एक गोष्ठी आयोजित कर डंपिंग ग्राउंड पर कचरा जलाने से प्रदूषण पर चिंता जताई। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कहा कि खंडवा रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर खुले में कचरा जलाने से आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य पर पर्यावरणीय खतरा बन गया है। जहां कूड़ा जलाया जाता है वह मुक्ति-धाम, ईदगाह और कब्रिस्तान जैसे स्थानों से घिरा है। साथ ही यह नहलखेड़ा सड़क और खंडवा-हरदा बाईपास रोड जैसी व्यस्त सड़कों के पास है। कूड़ा जलाने पर इसके साथ पॉलीथीन, प्लास्टिक, रबर, हानिकारक रसायन जलते हैं। यह खतरनाक कार्सिनोजेन्स जैसे डाइऑक्सिन, फ्यूरान, ब्लैक कार्बन, जहरीले धुएं आदि छोड़ते हैं। इस धुएं से श्वासरोग, आंखों में जलन, एलर्जी, फेफड़ों के रोग और न्यूरोलॉजिकल रोग होते हैं। यह हवा में मिलकर यह घंटाघर जैसे बाजार क्षेत्र तक पहुंच जाता है। यह कूड़ा खुले में फेंके जाने से गायें प्रतिदिन पॉलिथीन और अन्य प्लास्टिक सामग्री खा जाती हैं। इससे उनकी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि यहां मृत पशुओं को भी फेंक दिया जाता है। आज यह क्षेत्र हरदा में प्रदूषण का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो हमें कानूनी कार्रवाई का मार्ग चुनना पड़ेगा।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply