Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राजस्व समस्या निवारण शिविर आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए है। उन्होने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित कर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से तहसीलवार कार्यक्रम जारी किया है। इन शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व पटवारी के साथ ग्रामीणों की राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को हंडिया तहसील के ग्राम रिजगांव, कोलीपुरा, लोटिया, बैड़ी व गोगिया राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं की सुनवाई अधिकारी करेंगे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply