Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर 7 जून को  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 7 जून को जिले की ग्राम पंचायत खामापड़वा में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में ग्राम पंचायत रहटाखुर्द, रन्हाईकला, भाटपरेटिया, कुकरावद, कनारदा, धुरगाड़ा, सुखरास, खामापड़वा, कड़ोलाउबारी, पलासनेर, केलनपुर, बीड़ व मसनगांव ग्राम पंचायत शामिल होंगे। ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply