Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

7 से 9 जून तक होगी ‘वनवासी लीलाÓ

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से स्थानीय नेहरू स्टेडियम में वनवासी लीला का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्या ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रामकथा साहित्य और लोक आस्था के चरितों की लीला प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान 7 जून को निषादराज गुह्य की लीला प्रस्तुत की जाएगी। इसके निर्देशक बैतूल के राकेश बरबड़े है। इसके बाद 8 जून को बालाघाट के रूपकुमार बनवाले निर्देशित ‘भक्तमति शबरीÓ नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। आगामी 9 जून को नर्मदापुरम् के रत्नेश साहू निर्देशित ‘लक्ष्मण चरितÓ का प्रस्तुतिकरण होगा। इन कार्यक्रमों का संगीत संयोजन मिलिन्द त्रिवेदी ने किया है जबकि आलेख योगेश त्रिपाठी का है।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply