Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

धरती को आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक बनाने पौध-रोपण अवश्यक करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि आज संकट में है, अगर हमने धरती माँ को बचाने के गंभीर प्रयास नहीं किए तो यह धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि स्वंय के जीवन की रक्षा करना है और धरती को आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक छोड़ना है तो पर्यावरण सम्मत, जीवन-शैली अपनानी होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का देश के सभी नागरिकों का आहवान किया है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेश के हर नागरिक से जीवन के हर यादगार अवसर, जन्म-दिन, शादी की वर्षगाँठ, बच्चों के जन्म-दिन, माता-पिता की पुण्य- स्मृति में पौध-रोपण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं भी प्रतिदिन 3 पौधे जरूर लगाता हूँ। यदि हम पेड़ लगाएंगे तो धरती हरी-भरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेड़ लागएँ, पानी बचाएँ, पानी की एक-एक बूंद अमृत है। बिजली अनावश्यक खर्च न करें, बिजली का उत्पादन पर्यावरण को प्रदूषित करता है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ई-कचरा न फैलाएँ और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को याद रखना चाहिए कि धरती केवल हमारे लिए नहीं है, सभी जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और कीट-पतंगों के लिए भी है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply