Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पेंशनरो ने बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

1 min read

हरदा : आज तहसील शाखा हरदा के पेंशनरो की मासिक बैठक दोपहर 4.00 बजे गुर्जर छात्रवास के सामने, नर्मदेश्वर मंदिर एल. आय. जी. कॉलोनी गार्डंन मे संपन्न हुई।

सर्वप्रथम बालासोर रेल हादसे में घायलो का शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु तथा मृतको की आत्मा को शांति प्रदान हो इस हेतु दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

 बैठक में उपस्थित पेंशनर साथियो ने अपनी लंबित मांगे जैसे केंद्र के समान महंगाई भत्ता, छठवे वेतनमान का 32 माह का एरियार, सातवे वेतनमान का 27 माह का एरियार, केंद्र के समान एक हजार चिकित्सा भत्ता, पचास हजार ऊपादान राशि, आयुषमान योजना, छत्तीसगढ़ पुनर्गठन धारा 49 विलोपित करने, उंन्यासी वर्ष पूर्ण होने पर 20% पेंशन वृद्धि, तथा कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली आदी मांग शासन से पूरी कराने हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन मे माह जलाई मे भोपाल मे विशाल धरना प्रदर्शन मे बड़ी संख्या में भाग लेने का संकल्प किया।

269 Views

Leave a Reply